फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नए साल पर होगा धूम धड़ाका

Wed, 31 Dec 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
नए साल को लेकर शहर के राम कृपाल तिराहा ​स्थित फूल मार्केट में गुलदस्ते तैयार करते दुकानदार।
विज्ञापन
रायबरेली। नए साल 2026 के स्वागत के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। 31 दिसंबर की रात शहर के बड़े होटल, क्लब, रिसॉर्ट और सार्वजनिक स्थानों पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। किटी पार्टी और लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट के साथ लोग पुराने साल को विदाई देने और नए साल का स्वागत करेंगे। इस बार भी नए साल पर खूब धूम धड़ाका होगा।
विज्ञापन


हर कोई अपने अंदाज में नए साल का स्वागत करना चाह रहा है। शहर के बड़े होटल, क्लब, रिसॉर्ट और सार्वजनिक स्थानों पर भव्य कार्यक्रम होंगे। होटलोंं को लाइटिंग व गुब्बारों से सजाया जा रहा है। रामकृपाल तिराहा, आरडीए कांप्लेक्स, जेल रोड पर विदेशी फूल के गुलदस्ते तैयार किए गए हैं। दुकानदार दिलीप कुमार, अमित कुमार, रोहित कुमार कहते हैं कि नए साल पर गुलदस्ते की बिक्री अधिक होती है। नए साल को लेकर गुलदस्ते तैयार किए गए हैं।

उनका कहना है कि 10 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक के गुलदस्ते हैं। नगर पालिका परिषद रायबरेली के जलकल परिसर मेंं मंगलवार से ही चोखा पार्टी का सिलसिला शुरू हो गया। उधर, सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार, सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने शहर के होटलों को चेक किया। होटल संचालकों को हिदायत दी कि नए साल को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए।
विज्ञापन



सुरक्षा के होंगे व्यापक इंतजाम
नए साल पर सुरक्षा को लेकर खास तैयार की जा रही है, ताकि किसी तरह का हुड़दंग न हो सके। एसपी डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि जिले के सभी सीओ व थाना प्रभारियों को ढाबों, होटलों की चेकिंग करके संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें