फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: धूप के नहीं हुए दीदार, 23 तक स्कूल बंद

Mon, 22 Dec 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कोहरे के बीच निकलती ट्रेन।
विज्ञापन
रायबरेली। लगातार गिरते पारे और सर्द दवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। पांचवें दिन भी रविवार को धूप के दीदार नहीं हो सके। लोग घरों में रहने को मजबूर हुए। सर्दी के कारण दो दिन यानी सोमवार व मंगलवार को कक्षा एक से कक्षा आठ तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा।
विज्ञापन


इधर, बृहस्पतिवार से लगातार सर्दी बढ़ती जा रही है। रविवार को भी सुबह के वक्त कोहरा रहा। कोहरे की धुंध तो छंट गई, लेकिन आसमान में बदली रही। सर्द हवा भी चली। लोग ठंड से ठिठुरते दिखे। रविवार की छुट्टी का दिन होने के कारण लोग घरों के अंदर ही दुबके रहे। सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।

इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज (इग्रुआ) के मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में सर्दी लोगों को और रुलाएगी।
विज्ञापन



शिक्षक समेत स्टाफ को जाना होगा स्कूल
ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए प्री प्राइमरी के साथ कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को 22 एवं 23 दिसंबर को स्कूल नहीं आना होगा। सोमवार एवं मंगलवार को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।

शिक्षक समेत सभी स्टाफ को स्कूल आना होगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने रविवार को आदेश जारी कर दिया है। शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने विद्यालयों में निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर कामकाज निपटाएंगे। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पर्यवेक्षण करने के आदेश दिए हैं, ताकि आदेश का कड़ाई से अनुपालन हो सके।


अलाव न जले तो करें फोन : ईओ
सर्दी बढ़ने पर नगर पालिका परिषद रायबरेली की ओर से जिला अस्पताल, रतापुर, सुपर मार्केट, बस स्टेशन, मामा चौराहा, रिफार्म क्लब, देवानंदपुर, त्रिपुला चौराहा समेत 44 स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं। अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने बताया कि नियमित रूप से अलाव जलवाए जा रहे हैं। यदि कहीं पर लकड़ी नहीं पहुंच पा रही है और अलाव नहीं जल रहे हैं तो उनके मोबाइल नंबर 8948888003 पर फोन करें। वह शहर का भ्रमण करके अलाव व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें