फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बेकाबू कार की टक्कर से किशोरी की मौत

Mon, 22 Dec 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रिया की मौत के बाद सीएचसी लालंगज परिसर में रोते परिजन।
विज्ञापन
लालगंज। बेकाबू कार ने रविवार को बहाई गांव की रहने वाली रिया (15) को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे में साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रिया पुत्री स्व. पवन मौर्य दोपहर करीब दो बजे अपनी दादी रामश्री को गांव की बाजार छोड़कर साइकिल से घर लौट रही थी। डलमऊ रोड पार करते समय बेकाबू कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की मदद से रिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया।

परिजन ने बताया कि रिया टीकर स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा थी। वह दो बहनों में छोटी थी। करीब 10 वर्ष पहले बीमारी के कारण उनके पिता का निधन हो गया था।
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही मां मिथलेश और दादी रामश्री का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की मां ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें