फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: टीटी और यात्रियों में हुई नोकझोंक, रुकी रही ट्रेन

Mon, 06 Apr 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल में रविवार को विवाद के कारण ट्रेन रोकनी पड़ी। टीटी और यात्रियों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। छीना-झपटी तक हुई। यात्री तो वहां से खिसक लिए, लेकिन टीटी ने मोबाइल गायब होना बताया। हालांकि, कोई तहरीर नहीं दी गई है। यही वजह है कि कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


पंजाब मेल ट्रेन करीब दो घंटे देरी से प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आई। इसी बीच दो यात्रियों ने एसी कोच में प्रवेश किया। कोच में तैनात टीटी ने टिकट चेक करना चाहा तो दोनों यात्रियों ने खुद को जीआरपी का सिपाही बताया। शक होने पर टीटी ने आई-कार्ड दिखाने को कहा, जिस पर तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई।

टीटी ने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश तो मामला बिगड़ गया। तीखी नोकझोंक के बीच छीना-झपटी होने लगी। इससे काफी मजमा इकट्ठा हो गया। ट्रेन भी नहीं चलाई जा सकी। भीड़ के बीच मौका देखकर दोनों यात्री भाग गए। इस पूरे मामले की वजह से पांच मिनट के ठहराव वाली गाड़ी करीब 10 मिनट रोकनी पड़ी।
विज्ञापन


जैसे ही ट्रेन चलने लगी, वैसे ही टीटी को पता चला कि उनका मोबाइल गायब है। आसपास तलाश की गई, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि पंजाब मेल में दो यात्रियों और टीटी आशीष के बीच विवाद हुआ। कोई तहरीर नहीं मिली है। टीटी लखनऊ का स्टाफ है, जहां तहरीर दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें