फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा की दुकान से महिलाओं ने पार किए जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में सराफा की दुकान से महिलाओं ने जेवरात पार कर दिए। इसकी जानकारी हुई तो दुकानदार दंग रह गया। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला जेवरात चोरी करते हुए दिख रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए महिलाओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हालांकि, इस तरह सराफा की दुकान से जेवरात पार करने की घटना से व्यापारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंशीगंज कस्बा निवासी रवींद्र अग्रहरि की सराफा की दुकान है। बताते हैं कि बुधवार को कुछ महिलाएं जेवरात खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचीं। इस दौरान महिलाएं दुकानदार से बात करती रहीं। इसी बीच एक महिला ने कान की झुमकी समेत अन्य जेवरात पार कर दिए। कुछ देर बाद जब महिलाएं वहां से चली गईं तब दुकानदार को जानकारी हुई। दुकानदार ने महिलाओं की खोजबीन की, लेकिन वे नहीं मिलीं। इस पर दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा पुलिस ने खंगाला तो एक महिला जेवरात चोरी करते हुए दिखी। घटना से व्यापारियों में नाराजगी है। थानेदार यशकांत सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी महिलाओं को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें