लक्ष्मी नगर निवासी राकेश वर्मा दोपहर को किसी काम से बाहर गए थे। जबकि उसकी पत्नी भी पड़ोस में किसी के घर गई थी। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर तीन जोड़ी पायल, एक जोड़ी टॉप्स, एक घड़ी व एक मोबाइल फोन उठा ले गए। कुछ देर बाद राकेश और उसकी पत्नी घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से मोहल्ले के नागरिकों में हड़कंप मच गया। सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज रमेशचंद्र पांडेय ने बताया कि राकेश सचिवालय में शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर तैनात है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।