शनिवार को किसी काम से बाइक से भोजपुर गया था। परिवारीजनों के मुताबिक देर शाम वह घर लौट रहा था। भोजपुर-सरायं बैरियाखेड़ा रोड से जिला पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी के प्रचार वाहनों का काफिला गुजर रहा था।
काफिले में शामिल एक जीप ने किसान को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसी बीच दूसरे प्रचार वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद प्रत्याशी व उसके समर्थन वाहन लेकर भाग गए।
सूचना पर पहुंचे घर वालों ने उसे सीएचसी सरेनी पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने किसान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात शशिभूषण की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था। उधर, एसओ आरके सिंह का कहना है कि परिवारीजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।