फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से चोरों ने उड़ाया एक लाख का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने दो घरों से एक लाख का माल पार कर दिया। तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। पट्टीरहस कैथवल गांव निवासी डॉ. उमेश चंद्र उपाध्याय के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर के अंदर एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ डाला।
विज्ञापन

चोरों ने 24 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेत 50 हजार रुपये का सामान उड़ाया। इसके बाद चोरों ने गांव के दुर्गाकांत उपाध्याय के यहां भी लगभग 50 हजार का सामान पार कर दिया। इसके बाद चोर इसी गांव के बालजी पांडेय के यहाँ घुसे तो परिवारीजनों की आँख खुल गई।
उस समय रात के करीब एक बज रहे थे, जब परिवारीजनों को चोर घुसे होने का अंदेशा हुआ तो शोरगुल शुरू कर दिया। इसके कारण चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने चोरो को ललकारा, लेकिन अंधेरा होने का फायदा उठाकर चोर भाग गए। गुरुवार की सुबह होने पर पीड़ित परिवार थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। थानेदार धर्मेंद्र दुबे का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें