फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की रैली में लखनऊ गया युवक लापता

Thu, 08 Dec 2016 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित बसपा की रैली में भाग लेने गया एक युवक घर लौटकर नहीं आया है। जिस व्यक्ति के साथ युवक रैली में गया था, वह लौट आया। इससे परिवारीजन गमगीन हैं। लौट आने वाला व्यक्ति भी लापता हुए युवक के बारे में कुछ नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को मां समेत अन्य परिवारीजनों ने एसपी से मुलाकात की और युवक के घर न लौटने की बात बताई। एसपी ने युवक की खोजबीन कराने का भरोसा दिया। मिल एरिया थाना क्षेत्र के बालापुर की रहने वाली शिव देवी ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसका बेटा अजय (24) 6 दिसंबर को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली में भाग लेने गया था।

मोहल्ले का रहने वाला राकेश कुमार उसके बेटे को लखनऊ ले गया था। राकेश तो वापस आ गया है, लेकिन उसके बेटे अजय का कोई पता नहीं चल पाया है। पूछने पर राकेश कुछ भी नहीं बता पा रहा है। बेटे के न मिलने से परिवारीजन गमगीन हैं। एसपी विनय यादव का कहना है कि युवक की खोजबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें