पुलिस ने झुलसे युवकों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिकंदरपुर मजरे तिवारीपुर गांव निवासी रज्जन कुमार (27) पुत्र गणेश प्रसाद और गांव के ही उसके दो साथी सुनील कुमार (21) और अमृतलाल (22) बुधवार दोपहर बाद खेत की तरफ किसी काम से गए थे।
इसी दौरान बारिश भी हो रही थी। जैसे ही तीनों गांव के बाहर एक तालाब के पास पहुंचे, वैसे ही बिजली गिर पड़ी। बिजली गिरने से रज्जन की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि सुनील और अमृतलाल झुलस गए। थानेदार कमलेश पांडेय ने बताया कि बिजली गिरने से युवक की मौत हुई है। वह मजदूरी करने शहर जाता था।
बुधवार को बारिश के कारण आज घर पर रुक गया था। झुलसे दोनों युवकों का सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।