लालगंज (रायबरेली) कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला निवासी एक युवक हनीट्रैप का शिकार हो गया। एक लड़की ने उसे झूठे मामले में फंसाने का भय दिखाकर चालीस हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला निवासी राजू सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह हरदोई जिले के अतरौली का रहने वाला है। वह यहां आजाद नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है।
बताया कि डेढ़ साल पहले एक गलत नंबर पर फोन मिल जाने के बाद रूबी नाम की लड़की से उसकी बात होने लगी। अब लड़की फंसाने का डर दिखाकर उससे 70 हजार रुपये की मांग कर रही है।
पीड़ित ने बताया कि वह लड़की को फोन के जरिये 40 हजार रुपये भेज चुका है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।