फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पुलिस की निगरानी में महिला का हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 24 Jun 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सोमवार को खीरों थाना क्षेत्र के कान्हा गांव में महिला की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलते बस
विज्ञापन
रायबरेली। कान्हामऊ की रहने वाली माया देवी के शव का सोमवार को पुलिस की निगरानी में गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। एसडीएम और सीओ लालगंज ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। भूमि विवाद में माया देवी की शनिवार को गांव के ही लोगों ने हॉकी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


बेटी आराधना की तहरीर पर पुलिस ने कृष्णकांत, उसके बेटों दीपक, शुभम, सूरज, पत्नी स्नेहलता और आशीष सिंह, बीनू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। पति मिश्रीलाल प्रशासन से एक करोड़ रुपये की मदद और एक बेटे को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था।

एसडीएम मिथलेश त्रिपाठी, सीओ लालगंज गिरजाशंकर त्रिपाठी सुबह गांव पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। मदद देने और कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों का गुस्सा शांत कराया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में कृष्णकांत और उसके बेटे शुभम को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन



भजपा सरकार में दलितों का हो रहा उत्पीड़न : विश्वनाथ पाल
रायबरेली। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल की अगुवाई में बसपा का प्रतिनिधिमंडल कान्हामऊ गांव पहुंचा। पीडि़त परिवार से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। कान्हामऊ गांव में दलित महिला की हत्या की गई, जो बताता है कि किस तरह गरीबों का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा सरकार में दलित, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

पीडि़त परिवार को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से पीडि़त परिवार को एक करोड़ की सरकारी मदद, महिला के बेटे को नौकरी और सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिलाने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व सांसद घनश्यामचंद्र, बसपा जिलाध्यक्ष रत्नेश चौधरी के अलावा विनय कश्यप, गंगा सागर पासी मौजूद रहे।


कांग्रेसियों ने परिवार को बंधाया ढाढ़स
नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अगुवाई में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ने गांव पहुंचकर पीडि़त परिवार से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने पीडि़त परिवार को ढाढ़स बंधाया और न्याय दिलाने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर निर्मल शुक्ला, अजीत सिंह, नीरज मिश्रा, प्रियंका रावत, विजयशंकर शुक्ला, सुंदरलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें