फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रुपयों के लेनदेन में हुई थी महिला की हत्या

Mon, 06 Oct 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। टटियापुर मजरे बसंतपुर कठोईया गांव में रुपये के लेनदेन में महिला की हत्या हुई थी। रविवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को गांव की रहने वाली प्रमिला पत्नी बाबूलाल की हत्या कर दी गई थी। शव घर की छत पर बरामद हुआ था। पुलिस ने मामले में छानबीन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने प्रमिला से करीब एक लाख 15 हजार रुपये उधार लिए थे। यह रकम प्रमिला ने अपने गहने गिरवी रखकर जुटाई थी।

जब महिला ने रुपये लौटाने की मांग की, तो आरोपियों ने रुपये देने से इन्कार कर दिया था। गत बुधवार को आरोपियों और महिला के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान ग्रामीणों ने समझौता करा दिया था। उसके बाद बृहस्पतिवार रात को प्रमिला की कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर नौ गंभीर चोटें पाई गई हैं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने छापा मारते हुए शनिवार रात रणमऊ तिराहे से आरोपी शिवम, मनीष, अमर बहादुर को गिरफ्तार किया था। रविवार सुबह टटियापुर के पास से गुड्डी व खीरों के शंकरबख्शखेड़ा गांव निवासी धुन्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कीर्तिपुर नहर पटरी के किनारे झाड़ियों से कुल्हाड़ी और डंडे बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।



मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर

टटियापुर हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही उजागर हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पत्र में मृतका प्रमिला देवी ने हत्या से पहले ही आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पत्र में प्रमिला ने जिक्र किया था कि आरोपी अमर बहादुर उस पर बुरी नजर रखता है। 17 जुलाई को आरोपी ने घर में घुसकर मारपीट भी की थी। पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें