फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Sat, 24 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 नसीराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम नित्यक्रिया के लिए गई एक युवती का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की मानें तो हत्या करने के बाद उसके शव को कुएं में फेंका गया है। हालांकि परिवारीजन अभी इस बाबत कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


रायपुर टोडी गांव निवासी नन्हे पासी की पुत्री रानी (19) बीती शाम नित्यक्रिया के लिए गई थी। रात में वह नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों के साथ परिवारीजनों ने आसपास खोजबीन की, तभी गांव के निकट एक कुएं में उसका शव मिला।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों की मानें तो पहले युवती की हत्या की गई और फिर शव को कुएं में फेंक दिया गया। परिवारीजन इस बाबत अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। पिता नन्हे पासी का कहना है कि उसकी बेटी नित्यक्रिया के लिए गई थी। वापस लौटकर नहीं आई थी। खोजबीन के बाद शव कुएं में मिला। सीओ सलोन चरनजीत सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। परिवारीजनोें से घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें