फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को नदी में फेंक देवर संग महिला ने लगाई छलांग, दो बेटियों समेत तीन मरे, मासूम लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पति से झगड़े से क्षुब्ध महिला ने शुक्रवार सुबह तीन बेटियों को सई नदी में फेंकने के बाद देवर के साथ खुद भी छलांग लगा दी। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बछरावां मार्ग पर अघौरा स्थित सई नदी पुल के पास वारदात से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने महिला को जिंदा बचा लिया। महिला ने दोबारा नदी में कूदने का प्रयास किया तो पेड़ से उसे बांध दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने दो मासूम बेटियों व देवर के शव नदी से बाहर निकाले। डेढ़ साल की मासूम की तलाश की जा रही है। पुलिस ने महिला व उसके पति को हिरासत में ले लिया है। हरचंदपुर थानाक्षेत्र के पूरे महादेवन मजरे रहवां निवासी अमरनाथ व उसकी पत्नी रामकली के बीच गुरुवार रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। अमरनाथ बिहार में रहता है।
होली पर ही घर आया था। पति से झगड़ा होने के बाद शुक्रवार सुबह बाइक से रामकली अपनी तीन लड़कियों हिमांशी (6), दामिनी (4), और रोशनी (डेढ़ साल) व देवर अमरदेव (35) के साथ मायके जाने की बात कहकर निकली। सभी गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के अघौरा स्थित सई नदी पुल पर पहुंचे। रामकली के मुताबिक उसने पहले तीनों लड़कियों को पुल से नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन

बाद में वह व देवर अमरदेव नदी में कूद गए। इसी दौरान मौके पर पहुंचे राहगीरों ने महिला को किसी तरह नदी से बाहर निकाल लिया। महिला ने दोबारा नदी में कूदने का प्रयास किया तो उसे पेड़ से बांध दिया। सूचना के बाद क्षेत्र और पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने अमरदेव, हिमांशी व दामिनी के शव नदी से निकाल लिए।
डेढ़ साल की रोशनी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने रामकली और उसके पति अमरनाथ को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार रोजी-रोटी की तलाश में ज्यादा समय घर से बाहर गुजारने वाले पति अमरनाथ और उसकी पत्नी रामकली के बीच रिश्ते मधुर नहीं थे। होली पर वह घर आया था। कई शंकाओं के कारण कहासुनी के बाद दोनों में झगड़ा हुआ था।
सुबह नौ बजे घटना की सूचना मिली थी। गोताखोर व टीम को भेजा गया। दो बेटियों व युवक के शव को नदी से निकाला गया है। मासूम की तलाश गोताखोर कर रहे हैं। महिला को बचा लिया गया है। पति को अवैध संबंधों की आशंका थी। मामले की पड़ताल कराई जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।- स्वप्निल ममगाई, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें