फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

Sat, 27 Jun 2015 11:45 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल बर्बादी के मुआवजे का चेक न मिलने के कारण शनिवार को एसपी दफ्तर में एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने शरीर पर केरोसिन छिड़क लिया। आग लगाने जा रही थी, तभी उसे पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस घटना से पुलिस दफ्तर में अफरातफरी मच गई। महिला का कहना है कि उसके जेठ ने उसके पति को कब्जे में ले लिया है। उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। लेखपाल की मदद से मुआवजे का चेक भी ले लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।


डलमऊ के पखरामऊ गांव की संध्या अग्निहोत्री सुबह पुलिस दफ्तर पहुंची। इसी दौरान उसने शरीर पर केरोसिन छिड़क लिया। यह देख वहां पर तैनात पुलिस कर्मी उसके पास पहुंचे और उसे आग लगाने से रोक लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला ने डीएम को दिए पत्र में कहा है कि उसके पति को उसके जेठ ने कब्जे में ले लिया है। जमीन पर भी कब्जा कर लिया है।

कई बार इस मामले की शिकायत डलमऊ पुलिस  से की, लेकिन सेटिंग-गेटिंग के चलते कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिला का आरोप है कि मुआवजे का चेक मिला था। लेखपाल की मदद से जेठ ने चेक भी हड़प लिया।

चेक मांगने पर जानमाल की धमकी दी जा रही है। पति को कब्जे में लेकर वह मुआवजे का रुपया डकारना चाहते हैं। तहसील के अफसरों को भी कई बार इस बात से अवगत कराया गया।

अफसरों ने कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। इससे उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। कई बार उसके साथ जेठ मारपीट भी कर चुका है। सदर कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुआवजे का चेक जेठ के लेने के चलते महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया था। रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें