डीएम प्रेम नारायण व एसपी मोहित गुप्ता ने शुक्रवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि बंदियों को विभिन्न रोजगारों का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, जिससे जेल से छूटने के बाद वे रोजगार जुटा सकें।
उन्होंने जेल अधीक्षक को जेेल में कंप्यूटर, प्लंबर, मिस्त्री, खाना बनाने, सिलाई-बुनाई, कढ़ाई आदि के छोटे-छोटे कार्यों के प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
हर महीने बंदियों के नेत्रों की जांच कराने के आदेश भी दिए। जिलाधिकारी ने जेल की सफाई, रखरखाव आदि की व्यवस्था पर संतोष जताया। बाउंड्री से दूर पेड़-पौधे लगवाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कैदियों से उनका हालचाल भोजन, शिक्षा आदि के बारे में पूछा। जेल में बच्चों को शिक्षा, योगा आदि का प्रशिक्षण भी देने के लिए कहा। इस मौके पर सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक अनीता दुबे मौजूद रहे।