खीरों। कालूपुर गांव में शनिवार दोपहर तीन वर्षीय मासूम करंट से झुलस गया। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
गांव निवासी संदीप बाबू का पुत्र आयुष (3) घर के पास खेल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार 28 मई की रात आंधी में एलटी लाइन का तार टूट गया था। लाइनमैन को इसकी सूचना दी गई थी पर तार दुरुस्त नहीं किया गया था। तार को पेड़ में बांधकर लटकाया गया, जिसका एक हिस्सा जमीन पर पड़ा था।
आयुष ने जमीन पर पड़े तार को पकड़ लिया और झुलस गया। उसे सीएचसी खीरों ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। बच्चे को परिजन निजी अस्पताल ले गए। अवर अभियंता कमल किशोर ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद