फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: पति को पहले डंडे से पीटा फिर गला दबाकर मार डाला, खुद को बचाने के लिए अपनाई ये तरकीब

Tue, 20 Dec 2022 06:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सेंहगो पश्चिम गांव में हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। पत्नी ने पहले डंडे से पीटा और फिर पति को गला दबाकर मार डाला। मामले में खुद को बचाने के लिए अपनाई ये तरकीब...।
विज्ञापन
हत्या की आरोपी महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सेंहगो पश्चिम गांव के रहने वाले गद्दा फैक्टरी के कर्मचारी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही की थी। कर्मचारी शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था और शराब पीने के लिए पैसा मांगता था। इससे तंग होकर महिला ने पहले उसे लकड़ी की पाटी से पीटकर अधमरा कर दिया और फिर उसका गला दबाकर मार दिया।

विज्ञापन


बछरावां पुलिस ने सोमवार को वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।  बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सेंहगो पश्चिम गांव निवासी एवं गद्दा फैक्टरी के कर्मचारी अतुल कुमार (35) की मंगलवार की रात हत्या करके शव को उसी के घर के पास फेंक दिया गया था।

पुलिस ने अतुल के भाई अरविंद कुमार की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने हत्या के खुलासे के लिए कोतवाल नारायण कुशवाहा की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की थी। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मृतक की पत्नी अन्नू उर्फ विमलेश कुमारी ने पति की हत्या किए जाने की बात कुबूल कर ली।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गद्दा फैक्टरी के कर्मचारी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति अतुल कुमार काफी समय से नशे का आदी था और कोई कामकाज नहीं करता था। शराब पीने के लिये मुझसे पैसे मांगता था और शराब पीने के बाद मेरे साथ मारपीट करता था।

मारपीट व बेइज्जती से पीछा छुड़ाने के लिए 13 दिसंबर को दिन में ही लकड़ी की पाटी से पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद गला दबाकर पति को मार दिया। हत्या के आरोप से बचने के लिए शव को बाउंड्रीवाल के पास छिपा दिया था, जिससे लोगों को लगे कि किसी बाहरी व्यक्ति ने अतुल की हत्या कर दी है। एएसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें