हरचंदपुर। थाना क्षेत्र में सोमवार को बेकाबू वाहन की टक्कर से जलनिगम में तैनात पंप ऑपरेेटर की मौत हो गई। ऑपरेटर के सिर के पास चोट लगाए थी। वह हेलमेट पहने थे। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कठवारा गांव निवासी रमाकांत अवस्थी (58) जलनिगम विभाग में पंप ऑपरेटर थे।
जिला मुख्यालय स्थित विभाग से अटैच थे। सुबह बाइक से किसी काम से कुंदनगंज से अपने घर वापस आ रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित प्यारेपुर गांव के पास पहुंचे पीछे से आ रहे बेकाबू वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्यारेपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पंप ऑपरेटर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वाहन और चालक के बारे में जानकारी कराई जा रही है। उधर, ब्लॉक सभागार में शोक सभा करके पंप ऑपरेटर की मौत पर दुख जताया गया।