फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मौसम का मिजाज बदला, अप्रैल में फरवरी सी ठंड

Thu, 09 Apr 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सुबह सात बजे शहर में बारिश के दौरान आसमान में छाए काले बादल।
विज्ञापन
रायबरेली। अप्रैल में मौसम का मिजाज हर किसी को हैरान किए हुए है। पिछले सात दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। इस कारण तापमान तेजी से नीचे लुढ़क गया है और लोगों को सुबह और शाम को ठंडी का अहसास हो रहा है। अगले दो दिन तक इसी तरह मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार रात को आंधी और बारिश ने बुधवार को मौसम का रुख बदल कर रख दिया। पूरे दिन धूप की तेजी नदारद रही और अप्रैल में फरवरी सा मौसम रहा। तेज ठंडी हवा चलने से लोगों के घरों के पंखे बंद हो गए। इस कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। लोग मौसम बदलने के कारण सर्दी, बुखार और जुकाम से पीड़ित होकर इलाज के लिए आ रहे हैं। खास बात यह है कि भोर पहर हल्की धुंध भी रही। मौसम के इस मिजाज ने सभी को अचरज में डाल दिया है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री रहा जो औसत से 9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी औसत से कम रहा और ये 18.9 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार बारिश होने से हवा में ठंडक है। इस कारण तापमान तेजी से नीचे गिरा है। अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह रहेगा। इसके बाद तेज धूप होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें