फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावेदारों के लिए आसान हुई ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पंचायत चुनाव के बाद हुई मतगणना से आए रिजल्ट ने कइयों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। किसी के ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी तक पहुंचने की राह आसान हो गई है तो कइयों के सपने देखते ही देखते चकनाचूर हो गए। गौरा में मंत्री की बहू की स्थिति मजबूत हो गई तो दीनशाह गौरा की प्रमुख रहीं मीना पांडेय जगतपुर की दोनों सीटों पर बीडीसी का चुनाव हार गईं। यहां पूर्व प्रमुख विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ बब्बन सिंह के सगे व चचेरे भाइयों ने सीटों पर कब्जा किया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख ने जगतपुर में बीडीसी की चार महत्वपूर्ण सीटों पर कब्जा कर लिया है। ऊंचाहार में पूर्व प्रमुख के बेटे हारे तो डीह में फिर पूर्व विधायक के पक्ष में कुर्सी पहुंचना तय हो गया है।
एक ओर जहां जिले में प्रधान और डीडीसी पदों के लिए दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले, वहीं जगतपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए घमासान दिखा। प्रमुख पद के प्रबल दावेदारों में दो निवर्तमान और एक पूर्व प्रमुख की प्रतिष्ठा दांव पर थी। दीनशाह गौरा प्रमुख की सीट आरक्षित होने के बाद निवर्तमान प्रमुख मीना पांडेय ने जगतपुर ब्लॉक में बीडीसी जमोड़ी और कल्याणपुर सुरजई प्रथम सीट से दावेदारी ठोंकी, लेकिन दोनों ही सीटों से उन्हें शिकस्त मिल गई। मीना प्रमुख पद के लिए प्रबल दावेदार थीं। पूर्व प्रमुख विश्वनाथ प्रताप सिंह के भाई व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दलबहादुर सिंह ने जमोड़ी सीट और चाचा के पुत्र उमेंद्र सिंह को कल्याणपुर सुरजई प्रथम से मीना को शिकस्त दी है।
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख की पत्नी रेखा सिंह उंडवा सीट तो भाभी व पूर्व प्रधान आशा सिंह रामगढ़ द्वितीय से बीडीसी चुनी गई हैं। पूर्व प्रमुख के भतीजे व प्रमुख पद के दावेदार धीरज सिंह रामगढ़ प्रथम से जीते, लेकिन उनके भाई राजीव सिंह जमोड़ी से हार गए। दीनशाह गौरा से निर्विरोध बीडीसी निर्वाचित मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की बहू की प्रमुख पद के लिए स्थिति मजबूत हो गई है। डीह में पूर्व विधायक गजाधर सिंह के पक्ष के कई बीडीसी पहले से ही निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। अब स्थिति और भी साफ हो गई है। इसके अलावा जिले की कई और सीटों पर प्रमुख की कुर्सी तक दावेदारों के पहुंचने का रास्ता आसान हो गया है।
जगतपुर की निवर्तमान प्रमुख बनीं प्रधान
जगतपुर से निवर्तमान प्रमुख रहीं शांती देवी इस बार सांधूकुंआ ग्राम पंचायत से प्रधान चुनी गई हैं। शांती देवी पिछले पांच साल ब्लॉक की प्रमुख रही हैं। टिकठा मुसल्लेपुर से इस बार फिर पूर्व प्रधान नथुनिया ने जीत हासिल कर ली है। हेवतहा नेवढ़िया में पूर्व प्रधान दल बहादुर सिंह ने अपने समर्थक को प्रधान बनाया तो उमरी, पूरबगांव व कल्याणपुर सुरजई में घर में ही प्रधानी बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें