फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चंदा लगाकर साफ कराई नहर

Tue, 11 Aug 2015 12:17 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र में माइनर की सफाई न होने से किसानों में गुस्सा है। सूख रही धान की फसल को बचाने के लिए सोमवार को किसानों ने चंदा लगाकर जेसीवी मशीन से माइनर की सफाई का काम शुरू कराया है।
विज्ञापन


पहले दिन करीब दो किलोमीटर माइनर की सफाई कराई गई। शारदा सहायक खंड 28 से पाकर गांव मटेरवा माइनर निकली है। माइनर सिल्ट से पट गई है। इससे टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है।

 धान की फसल सूख रही है। इसकी शिकायत कई बार तहसील दिवस और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर किसानों ने चंदा लगाकर किराए पर जेसीवी मशीन मंगाकर सिल्ट की सफाई का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


किसान मानस शुक्ला, संजू, अशोक, अंजनी, मालती ने बताया कि इस माइनर से मटेरवा, सटवा, महादेव का पुरवा, निहाल सिंह का पुरवा, पाकर गांव सहित एक दर्जन गांव के किसान सिंचाई करते हैं।

सफाई न होने से पानी नहीं आ रहा है। किसानों ने चंदा एकत्र करके जेसीवी से सफाई शुरू कराई। अब्बास, राजा सिंह, बीरेंद्र, दीपक, अनुज ने बताया कि पहले दिन पाकर गांव से महावीर का पुरवा तक करीब दो किलोमीटर तक सफाई हो चुकी है।
विज्ञापन


अभी सफाई का काम चल रहा है। सिंचाई विभाग के एसडीओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि किसानों द्वारा माइनर की सफाई कराए जाने की जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें