फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर

Fri, 20 Mar 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां। बुधवार देर रात बेकाबू कार एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट समेत करीब सात लोग जख्मी हुए। इसमें ई रिक्शा चालक व तीन महिलाएं शामिल हैं। कार फार्मासिस्ट चला रहा था। पुलिस का दावा है कि फार्मासिस्ट के नशा में होने की वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे बेकाबू कार ने पहले बस स्टेशन, फिर गल्ला मंडी के बाद कई वाहनों को टक्कर मार दिया। इसके बाद कार ने रतापुर के पास ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार फार्मासिस्ट अमर सिंह, ई रिक्शा चालक मो.फैजल के अलावा ई रिक्शा पर सवार दो महिलाओं समेत सात लोग जख्मी हो गए। हादसे में ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
मिल एरिया थाना प्रभारी बिंध्य विनय रावत ने बताया कि बड़ा खतराना पावर हाऊस नई बस्ती निवासी ई रिक्शा चालक मो. फैजल की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गाड़ी अमर सिंह के नाम है। जो गाड़ी चला रहे थे वो जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं। आशंका है कि नशे में गाड़ी चलाई जा रही थी। मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें