रायबरेली में शुक्रवार को शिवगढ़ थाना क्षेत्र सड़क किनारे पलटा ओवर लोड ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
ऊंचाहार थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास ऊंचाहार-कानपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। हादसे में दूधिये की दबकर मौत हो गई। ऊंचाहार पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ऊंचाहार थानाक्षेत्र के पुरनशाहपुर मजरे कमोली गांव निवासी महादेव का 55 वर्षीय पुत्र लक्ष्मी नारायण यादव शुक्रवार की सुबह दूध लेकर ऊंचाहार जा रहा था। सुबह करीब सात बजे जैसे ही वह ऊंचाहार-कानपुर मार्ग पर दौलतपुर गांव के पास पहुंचा, कानपुर की ओर से सरिया लादकर आ रहा अनियंत्रित ट्रक पलट गया।
लक्ष्मी नारायण ट्रक के नीचे आ गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों व पुलिस ने शव को निकाला। एसओ ऊंचाहार जीडी शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उधर शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मौरंग लदा ओवरलोड ट्रक सड़क किनारे पटकर खड्ड में चला गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रक पलटने से मौके पर अफतराफतरी मच गई। सुबह एक ट्रक मौरंग लादकर बछरावां से हलोर की ओर जा रहा था।
तिलेंडा-हलोर मार्ग पर अहसन जगतपुर गांव के पास गंदा नाला बाइपास पर ट्रक पलटकर खड्ड में चला गया। ट्रक पर केवल चालक भोला सिंह था, जो ट्रक पलटने से पहले बाहर कूद गया। इससे वह बच गया।