फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रक ओवरहेड बैरियर में फंसा, लगा जाम

Wed, 10 Dec 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 72-बी पर बने ओवरहेड बैरियर में गन्ना लदा ट्रक फंस जाने से पूरे रूट पर यातायात घंटे भर से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से लोगों को इसमें फंस कर काफी परेशानी भी उठाना पड़ी।
विज्ञापन

ओवरहेड बैरियर में फंसे ट्रक को निकालने के लिए गन्ने की ऊंचाई कम करने की कवायद की गई। इसके लिए ऊपर निकले गन्ने को काटा गया। इसके बाद ट्रक को पीछे हटा कर रास्ता खाली कराया गया। इसके चलते एक घंटे से अधिक समय तक क्रॉसिंग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें