फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी

Thu, 29 Oct 2015 12:30 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी गई सीता, लक्ष्मण, शत्रुघ्न मूर्तियों का वजन करीब 12 किलो की हैं। साथ ही साढ़े तीन क्विंटल पीतल के घंटे चोरी हुए हैं। बुधवार सुबह भक्त पूजा करने गए तो मूर्तियां व घंटे नदारद देख दंग रह गए।
विज्ञापन


पुजारी ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पूरे बाबा मजरे फूला गांव स्थित बाबा ब्रह्मचारी गंगादास कुटी की देखरेख परिवार के ही पुजारी भगवती प्रसाद तिवारी करते हैं।

कुटी में एक मंदिर है, जिसमें राम, भरत, हनुमान, सीता, लक्ष्मण, शत्रुघ्न की अष्टधातु की मूर्तियां रखी थी। साथ ही पीतल के सैकड़ों छोटे-बड़े घंटे टांगे गए थे।
विज्ञापन


रात में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर सीता, लक्ष्मण व शत्रुघ्न की अष्टधातु की मूर्तियां और पीतल के घंटे चोरी कर लिए। जिस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, उस समय पुजारी घर पर सो रहे थे।

बुधवार सुबह भक्त कुटी पर पूजा पाठ के लिए पहुंचे तो मूर्तियां और पीतल के घंटे नदारद थे। देखते ही देखते वहां पर भक्तों की भारी भीड़ एकत्र हो गए। सभी ने घटना पर नाराजगी जताई।

पुजारी के मुताबिक तीनों अष्टधातु की मूर्तियों एक करोड़ और और एक लाख से ज्यादा के घंटे चोरी हुए हैं। अष्टधातु की मूर्तियों का वजन करीब 12 किलो है। जबकि साढ़े तीन क्विंटल पीतल के घंटे चोरी हुए हैं।

इतनी बड़ी घटना को स्थानीय पुलिस पहले दबाने की कोशिश में जुटी रही। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो थाने से सिपाही और फिर एक दरोगा को जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा गया।

एसओ रतन सिंह का कहना है कि मंदिर में चोरी की घटना हुई है, लेकिन चोरी गई मूर्तियां अष्टधातु की नहीं है।
कुटी के प्रबंधक एवं पुजारी के मुताबिक 40 पहले उसके पिता स्व. चंद्र प्रसाद तिवारी ने अष्टधातु की मूर्तियों को बनारस से खरीदकर मंदिर में रखा था।

तब से अब तक पूजा की जा रही थी। एक मूर्ति की लंबाई करीब डेढ़ फुट की है। पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि पुलिस चोरी गई मूर्तियों को अष्टधातु की नहीं मान रही है।

ग्रामीण रामखेलावन, मनोज मौर्या, मान सिंह, अमृतलाल, रामखेलावन व रामचंद्र का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते ही मंदिर में चोरी की घटना हुई है। पुलिस रात्रिगश्त में मनमानी बरत रही है। जल्द घटना का खुलासा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें