फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर मोती की चूड़ियां लगाएंगी चार चांद

Wed, 28 Oct 2015 12:06 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यही नहीं साड़ियों की भी धूम मची है। खासकर लहंगा साड़ी महिलाओं की पहली पसंद है। वैसे तो करवा चौथ को अभी कई दिन हैं, लेकिन महिलाएं अभी से चूड़ियां और साड़ियां खरीदने में जुट गईं हैं।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत खास होता है। इसमें साड़ियों और चूड़ियां खरीदने में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

करवा चौथ को देखते हुए शहर में कैपरगंज, सुपर मार्केट, घंटाघर, विशंभर मार्केट समेत अन्य स्थानों पर साड़ियों और चूड़ियों की दुकानें सज गई हैं। इस बार बाजार में कई नाम की चूड़ियां आई हैं।

इसमें कुंवारी भाभी, पड़ोसी परेशान और बजरंगी भाईजान नाम की चूड़ियों की धूम है। ये चूड़ियां मोती की हैं। कुंवारी भाभी, पड़ोसी परेशान चूड़ियों की कीमत 120 रुपये प्रति दर्जन हैं। कड़े में भी इन नामों की चूड़ियां बिक रही हैं।
विज्ञापन


बजरंगी भाईजान नाम की चूड़ियां की कीमत 110-120 रुपये प्रति दर्जन हैं। इस नाम की कड़े भी हैं। इसके अलावा फिरोजबाद की कांच की चूड़ियों की भी मांग है।

डिजाइनर और लहंगादार साड़ियां महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं। इन साड़ियों को खरीदने के लिए तेजी भी दिखा रही हैं। शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में भी साड़ी और चूड़ी खरीदने में महिलाएं तेजी दिखा रही हैं।

चूड़ी दुकानदार अफाक, निजामुद्दीन कहते हैं कि करवा चौथ के चलते चूड़ियों की खरीदारी तेज हो गई है। इस बार कुंवारी भाभी, पड़ोसी परेशान, बजरंगी भाईजान नाम की चूड़ियां बाजार में आई हैं।

ये चूड़ियां मोती की हैं, जिन्हें खरीदने के लिए महिलाएं रुचि दिखा रही हैं। कपड़ा दुकानदार विनोद सवलानी, हरप्रीत सिंह कहते हैं कि साड़ियों की खरीदारी बढ़ गई है।

एक हजार से लेकर चार हजार तक साड़ियां बाजार में उपलब्ध हैं। कम रेंज की भी साड़ियां बाजार में हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार लहंगा साड़ी की मांग अधिक है। करवा चौथ को देखते हुए साड़ियों की बिक्री में तेजी आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें