फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खत्म हुआ 980 प्रधानों का कार्यकाल, बने रहेंगे प्रशासक

Tue, 26 May 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की 980 ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल सोमवार को रात 12 बजे समाप्त हो जाएगा। 26 मई से कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद भी प्रधान प्रशासक के रूप में काम करेंगे। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिले के प्रधानों में खुशी देखने को मिली है। जिला प्रशासन भी आदेश आने के बाद प्रधानों को प्रशासन नियुक्त करने की प्रक्रिया में जुटने लगा है।
विज्ञापन


जिले की 980 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल सोमवार की रात समाप्त हो जाएग। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग के ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक का कार्य देने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुमोदित कर दिया है। पहली बार ग्राम पंचायतों में प्रशासक समिति का गठन होगा। संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव 2027 के बाद ही पंचायतों का गठन होगा। इसको देखते हुए 26 मई से पहले ग्राम पंचायतों में प्रशासक बनेंगे।

पूर्व में प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाया गया था, लेकिन इस बार प्रधानों को ही यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। अगला पंचायत चुनाव होने तक गांवों के विकास कार्यों की जिम्मेदारी मौजूदा प्रधानों के पास ही रहेगी। इससे प्रधानों में खुशी व्याप्त है। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह का कहना है कि सोमवार को प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उन्हें प्रशासन बनाने के संबंध में शासन से पत्र आते ही प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें