फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: टीम ने नष्ट कराया 13 क्विंटल पनीर, जब्त किया 163 लीटर रिफाइंड तेल

विज्ञापन
फैक्टरी में बन रही पनीर की जांच करती राज्य स्तरीय टीम। - फोटो : फैक्टरी में बन रही पनीर की जांच करती राज्य स्तरीय टीम।
विज्ञापन
रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) के आयुक्त के आदेश पर गठित की गई राज्य स्तरीय जांच टीम ने शनिवार को मिल एरिया क्षेत्र के दाउद नगर संदीनागिन में मेसर्स आरबी डेयरी एंड फूड्स में छापा मारा। बाराबंकी, एटा, कानपुर नगर व रायबरेली की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पनीर, दूध और पामोलीन रिफाइंड ऑयल के पांच नमूने भरे।
विज्ञापन

जांच में पनीर घटिया प्रतीत होने पर 13 क्विंटल पनीर को जब्त करके नष्ट करा दिया। इसके अलावा 163 लीटर ऑयल जब्त कर लिया। कार्रवाई के बाद प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करते हुए कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया।
खाद्य आयुक्त के आदेश पर शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एटा कमलेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाराबंकी नीरज पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाराबंकी सलिल कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कानपुर नगर संजय कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रायबरेली अंजनी कुमार श्रीवास्तव और सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय रायबरेली डॉ. सीआर प्रजापति ने मेसर्स आरबी डेयरी एंड फूड्स में छापा मारा।
विज्ञापन

प्रतिष्ठान में भारी मात्रा में खराब पनीर मिला। करीब 3.25 लाख रुपये के 13 क्विंटल पनीर को नष्ट कराने के साथ ही 28 हजार रुपये का 163 लीटर पामोलीन ऑयल जब्त कर लिया। टीम ने पनीर के तीन नमूने के साथ ही दूध व रिफाइंड का भी एक-एक नमूना भरा। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें