फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालों के दामों में उछाल से लोग परेशान

Mon, 26 Oct 2015 12:06 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि दुकानदारों का दावा है कि इधर एक सप्ताह में अरहर की दाल के दामों में गिरावट आई है। जबकि अन्य दालों के मूल्यों में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन


दालों खासकर अरहर दाल के महंगे होने के चलते लखनऊ में जिला प्रशासन ने सस्ती दर पर दाल बेचने का प्रबंध कराया है, लेकिन यहां पर जिला प्रशासन की तरफ से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

जिससे आम आदमी को सस्ती दर पर दाल उपलब्ध हो सके। अरहर की दाल की बढ़ती कीमतें लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। बावजूद इसको लेकर अधिकारी सस्ती दाल बेचवाने को लेकर आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों का दावा है कि एक सप्ताह पहले की अपेक्षा अरहर की दाल में कमी आई है। 19 से 20 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिकने वाली अरहर की दाल साढ़े 17 से 18 हजार प्रति क्विंटल की दर से थोक भाव में बेची जा रही है। फुटकर में प्रति किलो के हिसाब से 180 रुपये प्रति किलो दाल बेची जा रही है। उड़द, मूंग, मटर, चना की दाल के दाम पहले जैसे ही हैं।

व्यापारी विजय कुमार, सचिन, फूलचंद्र और राकेश कहते हैं कि प्रशासन की ओर से सस्ती दर पर दाल बेचने के कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं।

इतना जरूर है कि पहले से अब अरहर के दाल के दामों में कुछ कमी आई है। इससे जरूर लोगों को कुछ राहत मिली है। व्यापारियों का कहना है कि अधिकतर लोग फुटकर भाव के हिसाब से ही अरहर की दाल खरीद रहे हैं। उनका कहना है कि अभी जल्द अरहर की दाल के दामों में और कमी आने की गुंजाइश है।
विज्ञापन


डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि सस्ती दर पर दाल बेचने के अभी तक वैसे तो कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। लेकिन इसको लेकर प्रयास किया जाएगा कि आम जनता को सस्ती दर पर दाल उपलब्ध हो सके।

यदि कोई व्यापारी तय रेट से अधिक में दाल बेचता है या डंप करता है तो उसकी सूचना दी जाए। ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें