फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बदली और बारिश के साथ धूप करती रही आंख मिचौली

Tue, 05 May 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मई में गर्मी के मिजाज नरम हैं। हर साल की तरह इस बार मई में गर्मी के तेवर कमजोर हुए है। इसी का नतीजा है कि तापमान नीचे लुढ़क गया है और लोगों को मई की गर्मी महसूस नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से बदली छाई रही और तेज हवा चली, जिस कारण गर्मी का असर नहीं महसूस नहीं किया गया। हालांकि दोपहर में धूप निकली तो उमस होने से लोग परेशान हुए लेकिन दोपहर तीन बजे हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम फिर से खुशगवार हो गया। पिछले चार दिनों से तापमान औसत से कम है। मई में ऐसा 2020 के बाद हो रहा है। 2020 में मई के पहले सप्ताह में तापमान औसत से कम रहा था। इसके बाद हर साल गर्मी के तेवर तल्ख रहे।
दोपहर में धूप निकलने से लोगों को उमस से परेशान होना पड़ा और यही कारण रहा कि लोग छाता, टोपी और अंगौछा से सिर को ढकने को मजबूर हुए। दोपहर तीन बजे से काले बादल छा गए, जिससे लगा कि जोरदार बारिश होगी लेकिन बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चली। इसका रात तक रहा। इस कारण रात में मौसम ठंडा रहा।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा जो औसत से चार डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि आसपास के जिलों में बारिश होने के साथ विक्षोभ का असर बना हुआ है। इस कारण बदली के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है।

बिजली गिरने से छप्पर व गृहस्थी का सामान जला
फोटो संख्या-25
गदागंज। मलकनपुर मजरे कजियाना गांव निवासी मोहम्मद नईम पुत्र मोहम्मद यासीन जो छप्पर की के नीचे रहकर गुजर बसर करते हैं। सोमवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे बिजली गिरने से मोहम्मद नईम का पूरा छप्पर जल गया। साथ ही घर में रखा अनाज, कपड़ा लगभग 50000 रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत रही की बिजली गिरने के समय परिवार के घर के लोग बाहर थे। मखदूंमपुर चौकी इंचार्ज प्रकाश पांडेय ने सूचना पर पहुंचकर मौके की जांच की और राजस्व टीम को भी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें