फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पापों से मुक्ति दिलाती है शिव विवाह की कथा

Sat, 22 Nov 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ । घुरवारा कस्बे में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथा व्यास मानस चातकी वैदेही सुरभि ने भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह की कथा सुनाई। विवाह के दौरान मंच पर भगवान शिव, माता पार्वती व अन्य देवी देवताओं की आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। कथा व्यास ने बताया कि शिव और पार्वती ब्रह्म और शक्ति हैं। इस लिए शिव विवाह की कथा सुनने मात्र से पापों से मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन

प्रवाचक ने बताया कि पार्वती जब बड़ी हुईं तो पर्वतराज हिमालय को उनकी शादी की चिंता सताने लगी। एक दिन देवर्षि नारद पर्वतराज हिमालय से मिलने पहुंचे। उन्होंने पार्वती को भगवान शिव के योग्य बताया। बरात में भूत-पिशाच का झुंड देखकर नगर के लोग भयभीत हो गए।
कथा में ग्राम बहेरिया, चौदहमील, आंबा, नरसवां, हमीरमऊ, डलमऊ व कठगर के लोग पहुंचे और कथा सुनीं। इस अवसर पर पं. बृजेश दत्त गौड़, जेपी सिंह, अरविंद अग्रवाल, राजेंद्र वैश्य, मनोज मिश्र व रामआधार मौर्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें