फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एक महीने तक बंद रहेगा स्टेशन का मुख्य रास्ता

Sat, 22 Aug 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन का बंद किया गया रास्ता।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म की तरफ जाने वाला मुख्य रास्ता 12 दिन से बंद है। अभी एक महीने तक रास्ता खुलने की उम्मीद नहीं है। वजह, पुराने पोर्टिको को ढहाने का काम पूरा नहीं हुआ है। इसे ढहाने के बाद नए सिरे से पोर्टिको बनवाया जाएगा। इसलिए रास्ता खोलना संभव नहीं है। ऐसे में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें प्रतीक्षालय से होकर प्लेटफॉर्म तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत चयनित किया गया था, जिसके तहत पुनर्विकास कार्य चल रहा है। स्टेशन भवन में जाने वाले मुख्य रास्ते पर बने पोर्टिको को ढहाने का काम 12 दिन पहले शुरू हुआ था। सुरक्षा को देखते हुए बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोक दिया गया था। अभी तक बैरिकेडिंग लगी हुई है। इससे मुख्य रास्ते से स्टेशन में आना-जाना पूरी तरह बंद है।

स्टेशन भवन में प्रवेश के लिए दूसरा रास्ता द्वितीय श्रेणी टिकट काउंटर और प्रतीक्षालय की तरफ बना है, जहां से यात्रियों को आवागमन करना पड़ रहा है। गति शक्ति के वरिष्ठ कार्य अभियंता अभिषेक मिश्र का कहना है कि पुरानी पोर्टिको ढहाने के लिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग लगाई गई है। नई डिजाइन वाली दूसरी पोर्टिको बननी है, जिसमें एक महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन


आरक्षण केंद्र में सन्नाटा, रास्ता बंद देख लौट जाते हैं यात्री
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर बने आरक्षण केंद्र में सन्नाटा है। स्टेशन भवन में बने आरक्षण केंद्र तक जाने वाला मुख्य रास्ता बंद है। बाहर से आने वाले ज्यादातर यात्री बैरिकेडिंग लगी देखकर लौट जाते हैं। गिने-चुने यात्री ही प्रतीक्षालय के रास्ते प्लेटफॉर्म जाते हैं और फिर आरक्षण केंद्र पहुंचते हैं। समस्या उस समय बढ़ जाएगी, जब आरक्षण कराने वालों की भीड़ बढ़ेगी।

दशहरा और दीपावली के दौरान आवागमन के लिए सितंबर की शुरुआत में आरक्षण शुरू हो जाएंगे। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य चल रहा है। काम के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं दोनों का ध्यान रखा जा रहा है।

शहर के रेलवे स्टेशन पर बने आरक्षण केंद्र में सन्नाटा है। स्टेशन भवन में बने आरक्षण केंद्र तक जाने वाला मुख्य रास्ता बंद है। बाहर से आने वाले ज्यादातर यात्री बैरिकेडिंग लगी देखकर लौट जाते हैं। गिने-चुने यात्री ही प्रतीक्षालय के रास्ते प्लेटफॉर्म जाते हैं और फिर आरक्षण केंद्र पहुंचते हैं। समस्या उस समय बढ़ जाएगी, जब आरक्षण कराने वालों की भीड़ बढ़ेगी। दशहरा और दीपावली के दौरान आवागमन के लिए सितंबर की शुरुआत में आरक्षण शुरू हो जाएंगे। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य चल रहा है। काम के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं दोनों का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें