रायबरेली में शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। बुधवार को जिले से होकर गुजरने वाली स्पेशल समेत कई ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली स्पेशल ट्रेन साढ़े आठ घंटे देर से आई।
नियमित ट्रेनों में अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल सवा दो घंटे, प्रतापगढ़-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे और लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस व चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने दो घंटे विलंब से पहुंचीं। कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जबकि यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस एक घंटे देर से आईं।
पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस 45 मिनट और गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल व सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंचीं। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से विलंबित थीं, इसलिए यहां भी देर से पहुंचीं।