डीह। पूरे गोसाई गांव स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण, कायाकल्प और छत निर्माण कार्य का बृहस्पतिवार को शिलान्यास किया गया। सलोन विधायक अशोक कुमार ने भूमि पूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि प्रतिमा स्थल पर इंटरलॉकिंग भी कराई जाएगी, ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सके। इन सभी कार्यों पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान डीह के ग्रामीणों ने बरात घर बनवाने की मांग रखी।
इस पर विधायक ने बरात घर निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष फूलचंद्र अग्रहरि, उपनिरीक्षक बृजेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश कुमार, अरुण कुमार, सचिन शुक्ला, चंद्रेश, अरविंद लाला और शुभम अग्रहरि मौजूद रहे।