फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एक माह में मोबाइल ठीक करके देगा सर्विस सेंटर

Tue, 07 Oct 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक मुकदमे में सुनवाई करते हुए सैमसंग के सर्विस सेंटर के संचालक को एक माह में मोबाइल ठीक करने का आदेश दिया है। खरीदने के बाद ही मोबाइल की स्क्रीन पर काला धब्बा आ गया था। धीरे-धीरे पूरी स्क्रीन काली हो गई थी। बार-बार अनुरोध के बाद भी कंपनी ने मोबाइल ठीक नहीं किया।
विज्ञापन



शहर निवासी अधिवक्ता संजीव कुमार शुक्ला ने पांडेय कांप्लेक्स स्थित जेएस डिस्ट्रीब्यूटर्स से 12 अगस्त 2023 को 99,999 रुपये का सैंमसंग का मोबाइल खरीदा था। खरीदने के बाद ही मोबाइल की स्क्रीन पर काला धब्बा दिखने लगा तो मनिका रोड स्थित न्यू प्रभात इलेक्ट्रानिक्स एंड कंप्यूटर्स के सर्विस सेंटर में मोबाइल को ठीक कराने के लिए गए। मोबाइल को ठीक नहीं किया गया। धीरे-धीरे पूरी स्क्रीन काली पड़ गई। बाद में कहा कि रिपेयर करने में 29,416 रुपये खर्च हाेंगे।


कई बार कहने के बाद भी मोबाइल को ठीक न करने पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का दरवाजा खटखटाया गया। आयोग के अध्यक्ष मदनलाल निगम, सदस्य सुनीता मिश्रा व प्रतिमा सिंह ने मुकदमे में फैसला सुनाया। मनिका रोड स्थित न्यू प्रभात इलेक्ट्रानिक्स एंड कंप्यूटर्स के सर्विस सेंटर के संचालक को एक माह के अंदर मोबाइल को ठीक करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें