फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द रॉयल, पैंथर और हॉकी विजार्ड को मिली जीत

Mon, 18 Jan 2016 12:29 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को रायबरेली हॉकी लीग में चार मैच खेले गए। इसमें द रॉयल, पैंथर और हॉकी विजार्ड को जीत हासिल हुई।
विज्ञापन


वहीं शिवगढ़ और द हॉक के बीच मुकाबला बराबर पर रहा। दोपहर में वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी शिफकत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

कहा कि हॉकी को बढ़ावा देने का अच्छा प्रयास है। सभी वर्ग के खिलाड़ियों के शामिल होने से हर मैच रोमांचक होता है। पहला मैच लॉयन और द रॉयल के मध्य खेला गया। इसमें द रॉयल ने 5-2 से जीत दर्ज की।

दूसरे मैच शिवगढ़ और द हॉक के बीच संघर्षपूर्ण रहा। इसमें युवाओं के साथ बुजुर्ग खिलाड़ियों ने खूब दमखम का प्रदर्शन किया। यह मैच तीन-तीन गोल से बराबरी पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मैच मॉडर्न कोच फैक्ट्री और पैंथर के बीच रोमांचक हुआ। अंत में पैंथर ने 3-2 से जीत हासिल की। चौथा मैच टाइगर और हॉकी विजार्ड के बीच हुआ।

इसमें 4-1 से हॅाकी विजार्ड को जीत मिली। मैच में निर्णायक की भूमिका, सुरेंद्र गौड़, रमेश कुमार, संतोष कुमार, अबु युसूफ, तारिक, धीरेंद्र कुमार ने निभाई। इस मौके पर अशोक सोनकर, मुकेश सिन्हा, दीनदयाल आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें