डीएम एसपी गंगवार ने रविवार को कहा कि पोलियो समाज के लिए कलंक है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है।
इसके लिए जरूरी है कि अभिभावक अपने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा
जरूर पिलाएं। डीएम जिला अस्पताल में पोलियो अभियान के शुभारंभ अवसर पर बोल
रहे थे।
जिले में रविवार को पोलियो अभियान में पहले दिन एक लाख 36 हजार 468 बच्चों
ने पोलियो की खुराक पी। डीएम ने बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की
शुरूआत की।
सीएमओ डॉ. राकेश कुमार यादव ने कहा कि पोलियो बच्चों का जीवन खराब कर सकता
है। सिर्फ पोलियो की दवा पिलाकर ही बच्चों की इससे रक्षा की जा सकती है।
एसीएमओ डॉ. एसके चक और सीएमएस एनके सक्सेना ने कहा कि पोलियो की दवा का बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
इसलिए बेहिचक अभिभावक पांच साल तक के हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा
पिलाएं। इस मौके पर डॉ. ओपी वर्मा, नागेंद्र कुमार, एके चौधरी भी मौजूद
रहे।
इसके अलावा रोटरी क्लब समेत अन्य कई स्थानों पर कैंप लगाकर बच्चों को
पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। सीएमओ राकेश कुमार ने बताया कि पहले दिन बूथ लगाकर
एक लाख 36 हजार 468 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है।
सोमवार को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाई जाएगी। पोलियो
अभियान में लगे कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई बच्चा छूटने न
पाए।