फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हृदय, बीपी, स्ट्रोक और सांस के मरीजों के लिए खतरा बढ़ा

Wed, 07 Jan 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर दवा लेने के लिए लाइन में खड़े मरीज व तीमारदार। 
विज्ञापन
रायबरेली। कड़ाके की ठंड में हृदय, ब्लड प्रेशर, ब्रेन स्ट्रोक, हाॅर्ट अटैक और सांस की बीमारियों वाले मरीजों के लिए खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को भी इन समस्याओं के 19 से अधिक मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उधर, ओपीडी में भी मरीज ठंड से बेहाल नजर आए। ओपीडी कक्षों के बाहर बारी आने का इंतजार किया।
विज्ञापन

मंगलवार को सीने में दर्द, सांस की समस्या, बुखार के चपेट में आने के बाद बाबूलाल (60), महादेव (70), राज कुमार (72), राम प्रकाश (26), मिथलेश कुमार (69), चंद्रावती (85), उदयभान (50), सुंदरलाल (65), दिनेश कुमार (55), अनस (7), संतोष कुमार (45), सत्यम (28) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। ओपीडी में सुबह से ही भीड़ रही। परचा बनवाने के बाद मरीजों ने ओपीडी कक्षों के बाहर खडे़ होकर बारी आने का इंतजार किया। ठंड अधिक होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। दवा काउंटर के साथ पैथोलॉजी में भी मरीजों की भीड़ देखने को मिली।
इनसेट
लोग स्वयं को ठंड से बचाएं: डॉ. सलीम
जिला अस्पताल के हृृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम का कहना है कि ठंड में रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्याएं अचानक बढ़ सकती हैं, जिससे स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है। खासकर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। गर्म कपड़े पहनना, बाहर जाने पर सावधानी बरतना, दवाइयां समय पर लेना और भारी व्यायाम से बचना जीवन रक्षक कदम हो सकते हैं। लोग ठंड से बचने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें