फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: समाधान दिवस औपचारिकता भर रहा

Sun, 24 May 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस औपचारिकता भर रहा। शिकायतें अधिक रहीं, लेकिन निस्तारण में ढिलाई बरती गई। ऊंचाहार के भिखनापुर गांव के माताफेर मिश्र ने नायब तहसीलदार शंभूशरण पांडेय से शिकायत दर्ज कराई। कहा कि वे 14 वर्षों से जमीन की पत्थरगढ़ी कराने के लिए तहसील के चक्कर लगा रहे हैं सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने जमीन की पत्थरगढ़ी कराने की बात कही। समाधान दिवस में आईं 20 शिकायतों में चार का मौके पर निस्तारण किया गया। उधर, डीएम सरनीत कौर ब्रोका और एसपी रवि कुमार ने सदर कोतवाली में पहुंचकर लोगों की शिकायतों को सुना और निपटारा का भरोसा दिया।

डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक पखरौली निवासी उमेश कुमार ने शिकायत किया कि ग्राम सभा की सुरक्षित तालाब की भूमि पर गांव के ही कुछ लोग निर्माण कार्य कर रहे हैं। एसडीएम सत्येंद्र कुमार ने राजस्व टीम भेजकर निर्माण कार्य रोकवाने के आदेश दिए। कुल सात मामले में आए लेकिन एक का भी निपटारा नहीं हुआ।
विज्ञापन


जगतपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत, थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने शिकायतें सुनीं। कुल 10 मामले आए, जिसमें चार शिकायतों का निपटारा किया गया। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक थाना प्रभारी रमेशचंद्र यादव ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में 20 शिकायतें आईं। इसमें दो मामलों का निस्तारण किया गया।

साहब, पट्टे की जमीन पर जबरन कर रहे निर्माण
गदागंज। जट्टूपुर मजरे किशोरी बालमपुर गांव की सावित्री देवी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने मामले में कार्रवाई कराने के आदेश दिए। 16 मामले आए, जिसमें एक भी शिकायत का निपटारा नहीं हो सका।


कार्रवाई के लिए महीनों से लगा रहे चक्कर
पूरे रामगुलाम मजरे मदुरी गांव निवासी 94 वर्षीय नंदकुमार ने भी पुलिस से मदद की गुहार लगाई। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक व्यक्ति उसे अपनी जमीन में खेती नहीं करने दे रहा है। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाता है। बताया कि वह महीनों से चक्कर काट रहा है। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने मामले में कार्रवाई कराने की बात कही। समाधान दिवस में 12 शिकायतें आईं। इसमें दो मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें