फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वृद्धा को कोतवाली में बैठाए रखा, जमीन पर करा दिया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन के गउवा बाजार की भगवानदेई को बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोतवाली में बैठाए रखा और उनकी जमीन पर कब्जा कराकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया। निर्माण कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायत पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। 60 वर्षीय पीड़िता ने एसपी को दिए गए पत्र में बताया कि गांव में उनकी पैतृक जमीन है। पुलिस की शह पर गांव के दो लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। शिकायत करने पर सुबह दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया था।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उन्हें कोतवाली में बैठाए रखा गया। इधर, सलोन कोतवाली प्रभारी और सूची चौकी इंचार्ज की मदद से आरोपियों ने उनकी जमीन पर अवैध निर्माण शुरू करा दिया। दूसरा पक्ष मौके पर नहीं पहुंचा था। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत के चलते ऐसा हुआ है। वृद्धा के बेटे आलोक कुमार ने भी एसपी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की।
सलोन कोतवाली प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि वृद्धा ने स्टांप पर लिखकर जमीन की बिक्री कर दी थी। एसपी रवि कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। जांच में पुलिसकर्मियों की भूमिका पाई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें