फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मृत दिखाकर वृद्धा की पेंशन रोकी, वीडीओ पर होगी कार्रवाई

Thu, 08 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक के हरदीटीकर गांव की वृद्धा को मृत दिखाकर पंचायत सचिव ने उसकी पेंशन रुकवा दी। दो दिन पहले वृद्धा ने सीडीओ के सामने पेश होकर जीवित होने का प्रमाण दिया। सीडीओ के आदेश पर जांच कराई गई तो पता चला कि सत्यापन के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी ने वृद्धा को मृतक दिखा दिया। इसी कारण उसकी पेंशन रुक गई। रिपोर्ट आने के बाद सीडीओ ने डीपीआरओ को पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जगतपुर ब्लॉक के हरदीटीकर गांव निवासी सुखराना पत्नी देवदत्त को वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी। पिछले वित्तीय वर्ष में सत्यापन के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी ने वृद्धा को मृत दिखा दिया। कई महीने तक पेंशन न आने पर वृद्धा ने समाज कल्याण विभाग आकर पता लगाया। अभिलेखों में वृद्धा के मृतक दर्ज होने के बाद उसकी पेंशन रुकने की पुष्टि हो गई।

वृद्धा ने सीडीओ के सामने पेश होकर स्वयं के जीवित होने का प्रमाण दिया। सीडीओ के निर्देश पर समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने अपनी रिपोर्ट सीडीओ को भेजी। जिससे ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा सत्यापन के दौरान वृद्धा को मृतक दिखाए जाने के कारण पेंशन रुकने की जानकारी दी।
विज्ञापन


रिपोर्ट मिलते ही सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा है। सीडीओ अर्पित उपाध्याय का कहना है कि ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा सत्यापन में वृद्धा को मृतक दिखाने जाने के कारण वह पेंशन से वंचित हुई। डीपीआरओ को पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें