फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 430 कर्मचारियों ने डाले वोट

Wed, 15 Feb 2017 12:04 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में लगी महिला कर्मचारी मतदान करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को दूसरे दिन भी चुनाव ड्यूटी में लगे 430 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एफजी कॉलेज के मैदान में बनाए गए बूथों पर पहुंचकर मतदान कर्मियों ने वोट डाला। 
विज्ञापन


डीएम अनुज कुमार झा ने मौके पर पहुंचकर मतदान कर्मियों के मतदान की स्थिति के बारे में जाना। डीएम ने कहा कि हर मतदान कार्मिक का कर्तव्य है कि वे वोट डाले। इसमें किसी तरह की लापरवाही न करें। वोट का इस्तेमाल सभी के लिए जरूरी है।

इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य, तहसीलदार डलमऊ सौरभ शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एफजी कॉलेज के ऑडीटोरियम में मंगलवार को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


इसमें 1200 कर्मचारी को ईवीएम संचालन, प्रपत्रों को भरने आदि की जानकारी दी गई। सीडीओ हरीराम ने कहा कि प्रशिक्षण में देरी से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीडीओ आरएन सिंह ने कहा कि मतदान अधिकरी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें