फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नव विवाहित दंपती ने की थी खुदकुशी

Wed, 22 Jul 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
नव विवाहित दंपती की फाइल फोटो।
विज्ञापन
रायबरेली। पखरामऊ गांव निवासी अभिनव कुमार और उनकी पत्नी रूपाली साहू ने खुदकुशी की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत की वजह हैंगिंग आई है। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि लुधियाना जाने को लेकर दंपती में विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने एक ही साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


गांव निवासी अभिनव कुमार की शादी छह माह पहले अघोरा थाना गुरुबक्शगंज गांव निवासी रूपाली साहू के साथ हुई थी। सोमवार रात अभिनव और पत्नी के शव फंदे से लटकते मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि दोनों ने फांसी लगाई थी। जांच में पता चला है कि करीब 25 दिन पहले ही अभिनव बीमार होने पर लुधियाना से गांव लौट आया था। रूपाली पति के साथ लुधियाना जाना चाह रही थी। पति कुछ दिन बाद लुधियाना ले जाने की बात कह रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और घटना हो गई।

नव विवाहित दंपती की मौत से मंगलवार को गांव का माहौल गमगीन रहा। अपनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। हर किसी का यही कहना है कि यदि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था तो इस तरह का कदम नहीं उठाया जाना चाहिए था। डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें