रायबरेली। दिशा की बैठक के बाद सपा विधायक ने प्रदेश सरकार और अधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी और बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया।
मंत्री का बिना नाम लिए हरचंदपुर विधायक ने कहा कि जिले के अधिकारी एक मंत्री के इशारे पर काम कर रहे हैं। टेंडर तक नहीं डालने देते। यदि कोई टेंडर डाल भी देता है तो उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी जाती है। दबाव बनाकर टेंडरों को निरस्त करा दिया जाता है।
हरचंदपुर विधायक ने कहा कि यहां के मंत्री का डाउनफाॅल शुरू हो गया है। एक दिन वह मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। विधायक ने कहा कि अधिकारियों की अनसुनी का ही नतीजा है कि बीजेपी के एक भी विधायक दिशा की बैठक में शामिल होने के लिए नहीं आए। अमेठी सांसद केएल शर्मा विधायक के पास पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुना।
बछरावां विधायक ने उनके क्षेत्र में सांसद निधि से काम करवाने का अनुरोध किया। सांसद से कहा कि कार्यों की सूची उपलब्ध कराएं। प्राथमिकता पर उन्हें कराया जाएगा।