फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आज से चित्रकूट जाएगी कानपुर वाली इंटरसिटी

Tue, 08 Sep 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रतापगढ़ से अमेठी, रायबरेली, लखनऊ होते हुए कानपुर तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का रूट बढ़ गया है। मंगलवार से यह ट्रेन चित्रकूट तक जाएगी। सोमवार को कानपुर के बजाय यह ट्रेन चित्रकूट से प्रतापगढ़ के लिए दौड़ी। अब रोजाना इस ट्रेन का संचालन प्रतापगढ़ और चित्रकूट के बीच होगा। सुबह यह ट्रेन चित्रकूट जाएगी और शाम को प्रतापगढ़ लौटेगी। ट्रेन में कोचों की संख्या भी बढ़ाए जाने से यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ और कानपुर के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस रोजाना दौड़ती है, जबकि दूसरी इंटरसिटी एक्सप्रेस कानपुर और चित्रकूट के बीच चलती है। दोनों ट्रेनों का विलय किया गया है। अब प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस चित्रकूट तक दौड़ेगी। सुबह जाने वाली ट्रेन की समय सारिणी में इस जिले के भीतर कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, लेकिन शाम को लौटने वाली ट्रेन के समय में थोड़ा बदलाव हुआ है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि चित्रकूट से कानपुर, लखनऊ, रायबरेली होते हुए प्रतापगढ़ तक संचालन शुरू हो चुका है। प्रतापगढ़ से चित्रकूट के लिए यह ट्रेन 8 सितंबर से दौड़ने लगेगी। ट्रेन में कोच की संख्या 12 से बढ़ाकर 24 कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कानपुर और प्रयागराज के बीच दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में भी 12 कोच से बढ़ाकर 24 कोच कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें