फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लाठी-डंडों से पीटकर सियार को मार डाला

Wed, 05 Nov 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। गौनहा गांव में मंगलवार शाम को एक सियार ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


गांव निवासी आरती पत्नी ओमप्रकाश और उनके परिवार की खुशबू पुत्री रामसुमेर खेत में धान काट रही थी। इसी दौरान अचानक एक पागल सियार आ गया। सियार ने पहले खुशबू पर हमला किया। आरती ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया। पास में मौजूद रामशंकर दोनों की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे और सियार को भगाने का प्रयास किया।

इस पर सियार ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना से आसपास खेतों में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और घेरकर सियार को मार डाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. कुमार विमल ने बताया कि घायलों के चेहरों और हाथों पर गहरे घाव हैं। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें