फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: महिला अस्पताल में मिलेंगी सस्ती दवाएं

Wed, 05 Nov 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औष​​धि केंद्र का शुभारंभ करती मुख्य चिकित्सा अ​धीक्षक डॉ
विज्ञापन
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को पहला प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र संचालित कर दिया गया है। सीएमएस डॉ. निर्मला साहू ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यहां शासन से तय सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने औषधि केंद्र में उपलब्ध दवाओं की जानकारी महिला अस्पताल की ओपीडी में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे महिलाओं को सभी प्रकार की दवाएं आसानी से मिल सकें।
विज्ञापन



जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाने हैं। इसके लिए ड्रग इंस्पेक्टर के स्तर से लाइसेंस दिए जा चुके हैं। हालांकि, सीएचसी स्तर पर अब तक केंद्र नहीं खोले गए हैं। मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र संचालित कर दिया गया। सीएमएस ने शुभारंभ करने के बाद दवाओं का निरीक्षण करके केंद्र संचालक को पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर रामलखन भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें