सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से डाक पार्सल वाहन के चालक की मौत हो गई।
सुबह कोहरा होने के कारण वह काफी देर तक हाईवे के किनारे पड़ा रहा। लेकिन किसी को पता नहीं चला। टोल प्लाजा कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लखनऊ के मोहान रोड फतेहगंज मुमताज पार्सल वैन का चालक था। मंगलवार रात लखनऊ से पार्सल लेकर वाराणसी के लिए निकला था।
बुधवार तड़के युवक सलोन क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास वाहन से उतरकर चाय नाश्ता करने लगा। चाय नाश्ता करने के बाद युवक जैसे ही सड़क पार करने लगा, तभी सलोन से प्रतापगढ़ की तरफ जा रहे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
कोहरा के कारण कोई देख नहीं पाया। अंधेरा छटने पर आने-जाने वाले राहगीरों की उस पर नजर पड़ी। टोल कर्मियों ने घटना की जानकारी कारहिया चौकी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।